logo

रांची : सहजानंद चौक के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 दुकानें जलकर हुई खाक

fire_s.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची में अरगोड़ा थाना के सहजानंद चौक के पास एक बड़ी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में कई दुकानें जलकर राख हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। लोग का कहना है कि शायद यह घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है। घटना की सुचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चौक के आसपास के मुहल्ले की बिजली काट दी गई ताकि कोई हताहत न हो। 
वहीं सुचना मिलते ही तत्काल दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। दमकलकर्मियों के द्वारा आग पर पाने की कोशिश लगातार की जा रही है। वहीं बिल्डिंग में रह रहे सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नही चल सका है। किन्तु ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण बिल्डिंग में आग लग गई हो। पुलिस घटना का जायजा ले रही है। 
घटना के बारे में लोगों ने बताया कि बीते शनिवार को दुकानदार अपनी दूकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान रविवार की सुबह अचानक से एक दुकान में आग लग गई और यह आग धीरे धीरे कमर्शियल बिल्डिंग में स्थित कई दुकान में फैल गई, जिससे लाखों का नुक्सान हो गया है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update ranchi news ranchi update ranchi khabar sahjanand chowk fire news